dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्‍न 

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को ले कर प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का द्वितीय चक्र प्रशिक्षण शनिवार को सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय मतदान पदाधिकारी एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण के दौरान मॉक पोल की प्रक्रिया, मतदान प्रारंभ एवं समापन की विधि, मतदाता पहचान, प्रपत्रों का संधारण, शिकायत निवारण प्रक्रिया सहित विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई. मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं आचार संहिता के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया. सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद ने उपस्थित मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ संपन्न हो सके. प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया गया. जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि सभी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्वाचन कार्य हेतु पूर्ण रूप से तैयार किया जा रहा है, ताकि निर्धारित तिथि को मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button