लातेहार
जिला स्थापना दिवस पर चार अप्रैल को होगें कई आयोजन, इंडियन रोलर बैंड भी देगा कार्यक्रम


जबकि स्थानीय महत्व की डी श्रेणी में ततहा पानी (बरवाडीह), कमलदाहा झील (बरवाडीह), डाटम-पाटम झरना (हेरहंज), सुर्कई घाघरी जलप्रपात, महुआडाँड़ , केंद्रा घाघ जलप्रपात, महुआडांड़, नारायणपुर किला (लातेहार), तुबेद गुफा (लातेहार), इन्द्र दावान झरना (लातेहार), मुन बाबा मंदिर (लातेहार), पहाड़ी मंदिर (बरवाडीह), ततहा पानी (लातेहार), उदयपुर कोना पहाड़ी (लातेहार) एवं इटको बांध (मोहर/प्रवासी पक्षियों का आश्रय स्थल) को शामिल किया गया है. लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चार अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा जिला खेल स्टेडियम में संध्या 6:00 बजे से सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी. इसके अलावाट्राइबल फूड फेस्टिवल, छऊ नृत्य तथा ट्राइबल फैशन शो जैसे आकर्षण शामिल रहेंगे. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं लातेहार के 25 वर्षों की इस गौरवपूर्ण यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है.