latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

शशिभूषण तिवारी अध्यक्ष व दीपक राज बने आंगनबाड़ी सेविका संघ के मीडिया प्रभारी

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को आंगनबाड़ी सेविका संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से सेविकाएं शामिल हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना था. इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय संगठन का गठन किया गया. बैठक में उपस्थित शशि भूषण तिवारी को सर्वसम्मति से बरवाडीह प्रखंड आंगनबाड़ी सेविका संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. वहीं पत्रकार एवं समाजसेवी दीपक राज को संघ का प्रखंड मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया. नवगठित कमेटी के गठन पर उपस्थित सेविकाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया. नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही सेविकाओं की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं, मानदेय, कार्यस्थल की चुनौतियों तथा अन्य लंबित मांगों को संबंधित विभाग और सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने सभी सेविकाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की. प्रखंड मीडिया प्रभारी दीपक राज ने कहा कि संगठन की आवाज को प्रभावी ढंग से जन-जन और शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सेविकाओं के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके. बैठक को संबोधित करते हुए संघ की अध्यक्ष ब्रिजनिया कश्यप ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ऐसे में उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है. बैठक के अंत में संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. इसमें ब्रिजनिया कश्यप को अध्यक्ष, ऋतु सिंह को सचिव तथा अनीता देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं जानकी उरांव, सेबेस्टनी कुजूर, फ्लोरा तिग्गा, सावित्री देवी, नीलम देवी, नीलम सिंह, सुजाता, रीता देवी, रीमा कुमारी, पूजा कुमारी, सिमली देवी एवं सरिता देवी सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया. बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और सेविकाओं के हित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ. बैठक में सुप्रियन मिंज, अरुण सिंह खरवार, अमीर खान, निर्मल सिंह, राजीव खड़िया समेत कई लोग मौजूद थे।

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!