झारखंड
महाशिवरात्रि पर कल निकलेगी शिव बारात, तैयारियां पूरी


शिव बारात मंदिर परिसर से निकल कर थाना चौक पहुंचेगी. इसके बाद शहर के मुख्य पथ होते हए काली मंदिर चौक तक जायेगी और वापस उसी रास्ते मंदिर परिसर पहुंचेगी. उन्होने शिव बारात में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील नगर वासियों से की है. बता दें कि शिवरात्रि पर ही बाजारटांड़ में लगने वाला वार्षिक मेला शुरू हो जाता है और यह मेला होली पर्व तक रहता है. मेला के संवेदक गिरधारी पाठक ने बताया कि इस वर्ष भी मेला में कइ आकर्षक झूला, मौत का सर्कस, जल परी, डिस्को डांस, नौका विहार आदि लगाये गये हैं. उन्होने नगर वासियों से मेला मे आने और इसका आंनद लेने की अपील की.