WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

श्रवण पासवान एआईएमआईएम के लातेहार विधानसभा प्रभारी बनाये गये

लातेहार। ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहदुल मुस्लिमीन के लातेहार जिला प्रभारी मो शहबाज ने श्रवण पासवान को लातेहार विधानसभा प्रभारी बनाया गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्रवण पासवान को बधाई और शुभकामनाएं दीं है. पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ करेंगे. जिला प्रभारी मो शाहबाज़ ने कहा कि संगठन का विस्तार और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना प्राथमिकता होगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रवण पासवान पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और लातेहार विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे. श्रवण पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!