लातेहार। जैसे -जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे वैसे चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है. प्रत्याशियों ने अपने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिये हैं. पूरा शहर कनफोड़ू चुनाव प्रचार से सरोबोर हो रहा है. वार्ड के प्रत्याशी भी अपनी ताल ठोक रहे हैं. कई वार्डों में तो नये और युवा प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. शुभम संवाद ने वार्ड 12 के अमवाटीकर मुहल्ले में इसे ले कर जीरो ग्राउंड पर पहुंचे कर रियलिटी चेक करने की कोशिश की है. आइये मतदाताओं की जुबानी जानते हैं कि उनके वार्ड की क्या प्रमुख समस्यायें हैं और वे किन मुद्दों को ले कर मतदान करेगें.