नगर पंचायत चुनाव, लातेहार
सपा ने राजद समर्थित प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर का समर्थन किया


प्रदेश अध्यक्ष व अन्य सपा नेताओं ने मिल्यानी कुजूर का माल्यापर्ण कर स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने पूरे प्रदेश में सर्वे किया है और सर्वे के आधार पर ही प्रत्याशियों का समर्थन कर रही है. उन्होने बताया कि राजद समर्थित मिल्यानी कुजूर लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए योग्य प्रत्याशी हैं और उनकी सामाजिक पृष्टभूमि रही है. मौके पर राजद के प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, रंजीत यादव, राजा खान, संतोष यादव, केतन यादव, रब्बानी हुसैन समेंत कई लोग मौजूद थे.