mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

त्‍यौहारों में सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर: उपायुक्‍त

लातेहार। 18 मार्च को समाहरणालय के सभागार में जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक आयोेजित की गयी. बैठक की अध्‍यक्षता उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्‍त रूप से की. बैठक में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की आवश्यकता है. साथ ही हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आगामी त्योहारों को संपन्न कराया जा सके. आगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एक साथ कई त्योहार हैं. ईद, सरहुल और रामनवमी का त्योहार है. सभी त्योहार में शांति बनाये रखने में सहयोग करें. उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को रामनवमी पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी रखने का निर्देश दिया.  उन्होंने अनुमण्डल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारियों को रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक तथा फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने एवं सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि त्योहार के दौरान यदि किसी शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को रामनवमी जुलुस निकाले जाने के दौरान बिजली से संबंधित दुर्घटना के रोकथाम हेतु बिजली काटने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि आगामी पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व से तैयारी करने की आवश्यकता है. जिला, अनुमंडल, प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहने का निदेश दिया, ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया जा सकें. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जिप सदस्‍य विनोद उरांव, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, राकेश कुमार दुबे, पंकज तिवारी के अलावा कई गणमान्‍य लोग मौजूद थे.,

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!