लातेहार
डायन बिसाही की रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन


झारखंड में डायन-बिसाही के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करने या उन्हें डायन बताने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. किसी को डायन कहने पर सजा और जुर्माना दोनो का प्रावधान है. कला जत्था के कलाकारो ने अपने अभिनय से लोगो को काफी प्रभावित किया. काफी संख्या में लोगों ने इसे देखा. श्री यादव ने भारत की जनगणना 2027 को ले कर भी लोगो को जागरूक किया. कहा कि आगामी 15 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकान संख्या का स्व-गणना का कार्य किया जायेगा. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगनक घर घर जा कर मकानसूचीकरण का कार्य करेगें. मौके पर थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे. 