mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

बिजली चोरी करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई: राजदेव मेहता

लातेहार। विद्युत विभाग ने जिले के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिना वैध कनेक्शन के किसी भी प्रकार से बिजली का उपयोग न करें. विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हुकिंग या टोंका लगाकर बिजली चोरी करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा. विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने कहा कि कुछ लोग बिजली मीटर को बायपास कर या अवैध तरीके से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जो पूर्णतः गैरकानूनी है. ऐसे मामलों में न केवल जुर्माना बल्कि एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. यह भी कहा है कि घर, दुकान और कृषि कार्य के लिए अलग-अलग कनेक्शन लिया जाना अनिवार्य है. स्वीकृत लोड से अधिक बिजली उपयोग करने या बिना अनुमति के अतिरिक्त लोड जोड़ने पर निरीक्षण के दौरान दो वर्ष के राजस्व हानि का जुर्माना लगाया जा सकता है. उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वे समय पर अपना बिजली बिल जमा करें, क्योंकि उपभोक्ताओं से प्राप्त बिल राशि से ही बिजली खरीदी जाती है और रखरखाव कार्य संचालित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि समय पर बिल भुगतान न करने पर उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति देना या रखरखाव कार्य करना विभाग के लिए कठिन हो जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button