लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में बालिका शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. चार जुलाई को कक्षा नौ (ब) की 35 छात्राओं को कौशल विकास योजना के तहत अचार्या नीलम कुमारी के द्वारा सिलाई मशीन चलाने, उसके रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई. छात्राओं से भी सिलाई मशीन चलवाया गया तथा उनसे अपने घर के कपड़े सिलने भी बताया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वावलंबन की भावना का विकास तथा स्वरोजगार की भावना का विकास है. यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी की दूरदर्शिता का परिणाम है जो उनके दिशा निर्देशन में प्रत्येक सप्ताह संपन्न कराया जा रहा है.