mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

नवरात्र में मनोकामना सिद्धि महावीर मंदिर में किया जा रहा है सुंदरकांड का पाठ

लातेहार। वासंतिक नवरात्र के मौके पर शहर के थाना चौक में  अवस्थित श्री मनोकामना सिद्धि महावीर मंदिर (मुख्य अखाड़ा) थाना चौक में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है. मंंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि प्रति दिन सुबह आठ बजे से 12 बजे तक वाद्य यंत्रों के साथ संगीतमय सुदंरकांड का  पाठ किया जा रहा है. इसके अलावा संध्‍या छह से नौ बजे भजन व कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. उन्‍होने इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है. श्री पांडेय ने बताया कि श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के अध्‍यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्‍व में सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. उन्‍होने बताया कि आयोजन को लेकर पूजा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्‍य सक्रिय हैं. श्रीरामनवमी के मौके पर महासमिति के द्वारा मंगलवारीय जुलूस निकाली जायेगी. उन्‍होने बताया कि महासमिति के अध्‍यक्ष प्रभात कुमार व महामंत्री राजन तिवारी के नेतृत्‍व में महासमिति के अन्‍य पदाधिकारी व सदस्‍यों के द्वारा ग्रामीण क्षत्रों के अखाड़ों में संपर्क कर रामनवमी के जुलूूस में भाग लेने की अपील की जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!