
लातेहार। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को पुष्य योग नक्षत्र में कक्षा अरुण से लेकर तृतीय तक कुल 70 छात्र व छात्राओं को सुवर्णप्राशन की दवा दी गई.यह दवा प्रत्येक माह के पुष्य नक्षत्र में दी जाती है. यह दवा बच्चों के शारीरिक विकास को बढ़ाने में सहायक है और इससे पाचन शक्ति और भूख बढ़ती है. सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माई भारत की जिला यूथ ऑफिसर कंचन कुमारी, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय व विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी उपस्थित थे. इसके अलावा विद्यालय परिसर में शनिवार को वंदना सह अग्निहोत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर माय भारत की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्र व छात्राओं में आध्यात्मिक विकास होता है एवंवे अपनी संस्कृति से परिचित होते हैं. मौके पर वाटिका खंड प्रमुख गीता कुमारी मौजूद थीं.



