IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

होटल द कार्निवाल्‍स में तेली समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

लातेहार। शहर के जुबली रोड के होटल कार्निवल में बुधवार को तेली साहू समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र प्रसाद साहू, त्रिवेणी साहू और करमचंद साहू मौजूद थे.

विज्ञापन

इस मौके पर तेली समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. मौके पर राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि समाज के लोगों में एकजुट हो कर समाज को आगे ले जाना होगा. उन्होंने आगे कहा कि होली रंगों का त्यौहार है. यह पर्व आपसी दुश्‍मनी व गिला शिकवा को मिटाता है. त्रिवेणी साहू ने समाज के उत्थान के लिए एकता पर रूप में जोर दिया.

विज्ञापन

करमचंद साहू ने कहा कि होली दोस्ती और भाईचारे का त्योहार है. उन्होंने समाज के निचले तबके के लोगों की मदद करने की बात कही. रामगढ़ भुरकुंडा के प्रदीप म्यूजिकल ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार कृष्ण बिहारी और अनुप्रिया ने शानदार प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

समारोह में धर्मेंद्र प्रसाद, बालदेव प्रसाद, बद्री प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, गोविंद प्रसाद, सुनील प्रसाद, गोपाल साव, श्याम बिहारी प्रसाद, कमलेश प्रसाद, महेश प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, पंकज गुप्ता, पंचम प्रसाद, लवकुश प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, रामदेव प्रसाद, पवन गुप्ता, यश गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

rani
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!