यहां कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन और पाठ प्रारंभ गया. कलश में शामिल महिला और कुंवारी कन्याओ मे काफी उत्साीह देखा गया. लोग जय माता दी का जयघोष कर रहे थे. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल महलका व सक्रिय सदस्य सागर कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को नौ कन्या पूजन के बाद अपराह्न 12 बजे से भंडारा (महाप्रसाद) का वितरण किया जायेगा. उन्होने इस मौके पर सपरिवार भाग लेने एवं माता का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की. कलश यात्रा में ध्रुप प्रसाद, दीपक अग्रवाल, कृष्ण गुप्ता, संजय ठाकुर, रमेश ठाकुर, राजेश अग्रवाल, नीतिन कुमार, दिलीप ठाकुर, अरिवंद ठाकुर, पंकज ठाकुर, जया कुमारी समेंत काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.