WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

विधायक के पहल पर आदर्श नगर छठ घाट पथ की मरम्मत की जाएगी

लातेहर। जिले के बरवाडीह प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात कर बरवाडीह बस स्टैंड से बाजार होते हुए आदर्श नगर छठ घाट तक जाने वाली जर्जर मरम्मती कराने का आग्रह किया था. विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लिया. विधायक के निर्देश पर विभागीय अभियंता स्थल पहुंचे और प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की. बता दें कि जिप सदस्य ने विधायक को बताया था कि बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. लोगों को रोजाना और महापर्व छठ के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. विधायक ने तत्काल दूरभाष पर संबंधित विभाग के अधिकारी से बात कर एक माह के भीतर योजना से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिया था. विधायक ने कहा कि निविदा सहित अन्य औपचारिकताओं को समय पर संपन्न कराकर दुर्गा पूजा से पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि बेतला और पोखरीकला क्षेत्र में नाली की समस्या के समाधान के लिए भी जल्द ही सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे लोगों को जलजमाव और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!