
लातेहार। नगर पंचायत द्वारा कोर्ट गेट के सामने बने यात्री शेड को आवंटित किए जाने के खिलाफ आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव द्वारा उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और आवंटन को रद्द करते हुए यात्री शेड को दोबारा आम यात्रियों के उपयोग हेतु खोल दिया है.







