maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

चार परीक्षा केंद्रों में सपन्‍न हुआ जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय के लिए नामांकन परीक्षा

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के तीन परीक्षा केंद्रों में जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया. हालांकि जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इनमें लातेहार में तीन और एक मनिका मॉडल स्‍कूल में था. जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय ( जिला स्‍टेडियम रोड) में आयोजित परीक्षा में कुल 932 छात्रों में से कुल 779 छात्रों ने परीक्षा दी.

Advertisement

इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक तृप्ति भारती ने बताया कि कक्षा छह में  240 में से 187, कक्षा सात में 169 में से 141, कक्षा आठ में 217 में से 194 और कक्षा नौ में 306 में से 257 छात्रों ने परीक्षा दी. जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय की प्राचार्य ज्‍योति ज्‍योत्‍सना ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक मे 46 में से 37, दो में 19 में 11, तीन में 32 में से 25, कक्षा चार में 28 में से 23, कक्षा पांच में 20 में से 18, कक्षा छह में 66 में से 40, कक्षा सात में 47 में से 38, कक्षा आठ में 57 में से 46 और कक्षा नौ में 112 में से 85 छात्र व छात्राओं ने परीक्षा दी.

Advertisement

जबकि कस्‍तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन सह केंद्राधीक्षक अरूणा लकड़ा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह में 276 में से 227, कक्षा सात में 27 में से 29, कक्षा आठ मे 21 में से 04 और कक्षा नौ में 29 में से 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जब‍कि मनिका के मॉडल स्‍कूल में आयोजित परीक्षा में कुल 416 छात्रों में से कुल 370 छात्रों ने परीक्षा दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!