WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

10 प्रतिशत टाइम एक्सटेंशन की राशि काटे जाने का संघ विरोध करता है: राजन तिवारी

लातेहार। जिला मुख्यालय के सटे एक होटल में शनिवार को संवेदक संघ की जिला स्तरीय बैठक संघ के अध्यक्ष राजन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों संवेदकों ने भाग लिया. इस दौरान संवेदकों की समस्याओं, संगठन को मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.  संघ के अध्यक्ष राजन तिवारी ने कहा कि जिले में विकास कार्यों के दौरान संवेदकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से देखने वाला कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 10 प्रतिशत टाइम एक्सटेंशन की राशि काटे जाने का संघ पूरी तरह विरोध करता है. उन्होने कहा कि संघ द्वारा पूर्व में उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन पर यदि जिला प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संवेदक संघ सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा. संघ के सचिव पवन कुमार ने कहा कि बिना आवंटन के निविदा निकालना उचित नहीं है. कई संवेदक कार्य पूरा करने के बाद भुगतान के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। संघ इसका विरोध करता है.  उन्होंने मांग की कि आवंटन होने के बाद ही निविदा निकाली जाए. उन्होंने यह भी कहा कि निविदाओं में लातेहार जिले के स्थानीय संवेदकों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. संघ ने बाहर के संवेदकों के बहिष्कार का निर्णय लेने की बात कही। साथ ही जिले के सभी संवेदकों से आपसी समन्वय बनाकर उचित दर पर कार्य करने का प्रयास करने की अपील की गई. बैठक में संरक्षक शशि भूषण पांडेय, रविकांत पासवान, रंजीत जायसवाल (हेरहंज), मो. एहसान (बालूमाथ), रंजन प्रसाद (सरयू), मो. मोजम्मील (चंदवा), उदय सिंह, पंकज तिवारी, त्रिपुनंजय सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, अनवर अंसारी, देवनन्दन प्रसाद, पवन गुप्ता, मिशाल जायसवाल, मिथलेश पासवान, रौशन कुमार, विशाल कुमार, इमदाद आलम, आनंद सिंह, प्रमोद प्रसाद, योगेंद्र शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, अब्दुल हक मंजर, नवनीत सहित सैकड़ों संवेदक उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!