Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

तपा पहाड़ में मधुमक्खियों ने हमला किया, मौत

लातेहार। शहर के पहाड़पुरी में तपा पहाड़ की जंगलों में खुखड़ी (जंगली मशरूम) चुनने गये एक व्‍यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने एक अधेड़ पर हमला कर दिया. इस हमले में उसकी मौत हो गयी. उसकी पहचान शहर के पहाड़पुरी- चंदनडीह ग्राम निवासी बखोरी भुईयां (55) वर्ष के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह वह तपा पहाड़ में खुखड़ी चुनने गया था. इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया. उसने अपने आप को बहुत बचाने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्‍खी उसका पीछा करते रहे और सामुहिक रूप से डंक मार कर लहुलुहान कर दिया. काफी मशक्‍कत के बाद उसे पहाड़ से निकाल कर सदर अस्‍पताल लाया गया. यहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी रामाकांत गुप्‍ता सदर अस्‍पताल पहुंचे. नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेंश सिंह भी सदर अस्‍पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्‍हें ढांढ़स बंधाया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!