WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

केंद्र सरकार मनरेगा मजदूरों को छलने का काम कर रही है: कुमार गौरव

लातेहार। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष कुमार गौरव ने कहा क‍ि केंद्र की भाजपा सरकार ने सिर्फ मनरेगा का नाम बदल रही है, वरन मनरेगा मजदूरों को छलने का काम कर रही है. युवा कांग्रेस गांव-गांव जायेगी और मनरेगा मजदूरों से मिल कर सरकार के द्वारा उनके साथ किये जा रहे छल की जानकारी देगी. श्री गौरव सोमवार को स्‍थानीय परिषदन में युवा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता के साथ मुलाकात कर रहे थे. श्री गौरव पलामू में आयोजन आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए डालटनगंज जा रहे थे. इसी दौरान‍ उन्‍होने स्‍थानीय परिषदन में युवा कांग्रेसियों से मुलाकात कर विचार विमर्श किया.

युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर सोशल मीडिया के प्रभारी विक्की भी मौजूद थे. श्री गौरव ने बताया कि युवा कांग्रेस मनरेगा कानून बचाओ अभियान को प्रदेश के हर एक पंचायत स्तर तक ले जायेगी. इसके अलावा यूएस  ट्रेड डील का विरोध भी युवा कांग्रेस कर रही है. जब तक कानूनों को सरकार वापस नहीं लेती सरकार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगी. जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि लातेहार में युवा कांग्रेस बहुत ही मजबूूत है और प्रदेश के दिशा निर्देश पर कांग्रेस के नीति व सिद्धांतों को गांव गांव तक पहुंचाने का काम कर रही है.  मौके पे प्रदेश महासचिव साजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी,विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, प्रखंड अध्यक्ष सकलदीप उरांव, मोती उरांव, सुरेंद्र उरांव, सुहेल अंसारी पंकज उरांव, दानिश आलम, परितोष उरांव, इम्तियाज अंसारी बिजेंद्र उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!