Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

उपायुक्‍त ने तीन महीने के अंदर विद्यालय भवन पूर्ण करने का दिया निर्देश

लातेहार। शनिवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ जिले के गारू व सरयू प्रखंड का दौरा किया. अपने दौरे के क्रम में उपायुक्‍त ने इन प्रखंडों के विभिन्न विकास योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र, गोइन्दी का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, पोषाहार वितरण, साफ-सफाई, वजन मापन तथा ग्रोथ मॉनिटरिंग की समीक्षा की. प्लस टू उच्च विद्यालय सरयू, नेताजी एससी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. विद्यालय भवन के निर्माणाधीन कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी को तीन माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सरयू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित मामलों, अभिलेखों के संधारण एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की. आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरयू का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, दवा की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने मध्य विद्यालय डोमाखाड़ का भी निरीक्षण किया.  इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी संबंधित बीएलओ से प्राप्त की तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, हेटटोला में छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने रेफरल अस्पताल, गारू का निरीक्षण किया. उन्होंने ओपीडी, दवा भंडारण, चिकित्सकीय सुविधाओं, साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आम जनता को योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी लाभ मिल सके. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, गारु व सरयु आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!