RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

उपायुक्‍त ने जन शिकायत निवारण में सुनी ग्रामीणों की समस्‍यायें

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. लातेहार प्रखंड के बेंदी ग्राम निवासी सोहबतिया देवी ने पेयजल समस्या से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपा.  उन्होंने बताया कि उनके घर के समीप स्थित चापाकल गर्मी के मौसम में सूख जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए लोगों को काफी दूर स्थित कुओं से पानी लाना पड़ता है, जहां का पानी भी स्वच्छ नहीं है. ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में नए चापाकल के निर्माण की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए  समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!