लातेहार।केंद्रीय कार्यालय एवं झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर आज दिनांक 19 सितंबर को लातेहार प्रखंड कार्यालय परिसर में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (MMDR) के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने की. धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के समक्ष MMDR संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग रखी.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और राज्य के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना आवश्यक है. झामुमो नेताओं ने कहा कि विधेयक में राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिज-युक्त भूमि पर कर लगाने की शक्तियों को सीमित करने से जुड़े प्रावधान हैं।
पार्टी की ओर से मांग की गई कि झारखंड के हितों और राज्य के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए इस विधेयक को वापस लिया जाए. धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें MMDR संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की गई. इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, बासुदेव यादव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप, प्रखंड सचिव एहसान अंसारी, सुदामा प्रसाद, ममता सिंह, विलासी टोपनो, शीला देवी, रेखा देवी, अरशद खान, अहद खान, गोपाल सिंह, इनायत करीम, सुनील प्रसाद, अमोद यादव, योगेंद्र यादव, विनय कांत पांडे, मंजूर हुसैन, संतोष उरांव, विनोदनी तिर्की, श्री राम सिंह, देवनाती देवी, अमीर हुसैन, सुरेश उरांव, प्रमिला देवी, सोनिया देवी, बसंती देवी सहित सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे.