कल लातेहार के 16 परीक्षा केद्रों में होगी जेएसएससी की परीक्षा
जिला प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त करने की तैयारी की पूरी

लातेहार। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की परीक्षा लातेहार जिले के 16 परीक्षा केद्रों मे ली जायेगी. परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार के कदाचार, अवांछित गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में अधिकारियों को अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, निषिद्ध सामग्री पर प्रतिबंध, वीक्षण व्यवस्था, संचार व्यवस्था तथा आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई. परीक्षा जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों ली जायेगी. परीक्षा प्रातः 08:30 बजे से अपराह्न 05:30 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा. प्रथम पाली: प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक (अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रातः 06:30 बजे से प्रारंभ होगा तथा 08:00 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।), द्वितीय पाली: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा तृतीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:30 बजे तक (अभ्यर्थियों का प्रवेश अपराह्न 02:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा 02:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।) बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ सुलेमान मुण्डरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू ,जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी , थाना प्रभारी, संबंधित उपस्थित थे.



