लातेहार
महासमिति ने रामनवमी को ले कर मंगलवारीय जुलूस निकाली गयी


इस दौरान पूरा शहर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान हो गया. श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी तिथि को अपराह्न दो बजे से महावीर मंदिर, थाना चौक स्थित मुख्य अखाड़ा में मंचीय कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा. इसकेे बाद तीन बजे से यहां से शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए काली मंदिर मोड़ तक जायेगी और इसके बाद मुख्य पथ से वापस आयेगी. इसके बाद रात्रि आठ बजे से शहर के बाजारटांड़ में कला कौशल प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण किया गया.
मंगलवारीय जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन के अलावा महासमिति के महामंत्री राजन तिवारी, पंकज तिवारी, रितेश कुमार निक्कू, प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, विवेक कुमार, उज्जवल कुमार, गौरव दास, अश्विनी सिंह, विंद्र प्रजापति, रंजीत कुमार, सतीष कुमार, संतोष कुमार पिंटू, सुरेश प्रसाद समेंत काफी संख्या में लोग शामिल थे.