latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

बहुप्रतिक्षित बरवाडीह-मंडल-भंडरिया पथ निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्‍यास

वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने से चौड़ीकरण पर संशय

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह-मंडल मुख्य सड़क के लगभग 25 किलोमीटर लंबे चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास बुधवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने पूजा-पाठ और शिलापट्ट का अनावरण कर किया. यह सड़क पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाएगी. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे. विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मोरवाई पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण पिछले करीब 40 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस परियोजना की पूरी राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित करने का प्रयास कर रही है और सड़क निर्माण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार आने-जाने में लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब तक वन विभाग से अनुमति नहीं मिली है. ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण कार्य पर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है. यदि वन विभाग की स्वीकृति नहीं मिलती है तो निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है. इधर, पथ निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए शिलापट्ट में सड़क निर्माण की प्राक्कलित राशि अंकित नहीं किए जाने को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा बनी रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में कितनी राशि खर्च होगी, इसकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए थी. इसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर कई लोगों के बीच चर्चा होती रही. कार्यक्रम में मोरवाई मुखिया आशीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, कांग्रेस नेत्री सह जिला परिषद संतोषी शेखरज, नसीम अंसारी, समसुल अंसारी, एनुल अंसारी, निजाम अंसारी, इफ्तिखार अहमद, इस्माइल अंसारी, दीपू तिवारी, अनिल सिंह, बृजेश सिंह, हेसामूल अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!