lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

विधायक ने अंचल अधिकारी की ली क्‍लास, कहा मन नहीं लग रहा है तो कहीं और जायें

लातेहार। स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम रविवार को बालुमाथ अंचल अधिकारी की जम कर क्‍लास ली. उन्‍होने कहा क‍ि अगर आपको यहां मन नहीं लग रहा है तो आप बालुमाथ छोड़ कर कहीं और चले जायेें. दरअसल विधायक प्रकाश राम रविवार को बालुमाथ थाना क्षेत्र के बालुमाथ- खेलारी पथ पर बहेेेरा गांव के समीप सड़क हादसे में मारे गये दो युवकों के बाद लगी सड़क जाम स्‍थल पहुंचे थे.

वहां उन्‍होने अंचल अधिकारी बालेश्‍वर राम को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्‍होने कहा कि आपके वरीय पदाधिकारी फोन उठा रहे हैं और फोन नहीं उठा रहे हैं और ना ही कॉल बैक कर रहे हैं. यह बहुत ही गंभीर मामला है. स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम के पहल पर तकरीबन 20 घंटे बाद रविवार को जाम हटाया गया. शनिवार देर शाम यहां सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक कामेश उरांव (25) व बिजेंद्र उरांव (28) दोनों ग्राम तेतरियाखांड, थाना बालूमाथ की मौत हो गयी थी. जाम की सूचना पाकर एसडीपीओ विनोद रवानी, बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियो से बात की. लेकिन प्रदर्शनकारी तैयार नहीं हुए. इसकी सूचना लातेहार भाजपा विधायक प्रकाश राम मिली तो वे मौक पर पहुंचे. उन्‍होने सीसीएल तेतरियाखांड के जीएम मनीष कुमार, कोयला उत्खनन कंपनी पीएनएमएल के विपिन मिश्रा एवं ट्रक मालिक गंगेश्वर यादव से बात की. उन्‍होने परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही. इस पर सीसीएल व पीएनएमएल कंपनी ने साढ़े तीन-तीन लाख रूपये एवं ट्रक मालिक ढाई लाख (कुल साढ़े नौ लाख) रुपए देने की बात कही. तत्‍काल राहत के रूप में एक-एक हजार रूपये दिये गये. इसके बाद जाम हटाया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!