लातेहार। बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सुनील कुमार ने शहर के थाना चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान उन्होने वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की. जांच के दौरान उन्होने स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले कई ऑटो और स्कूल बसों की जांच की. कई ऑटो में क्षमता से अधिक छात्रों का परिवहन करते पाया गया. ऐसे ऑटो चालको का ऑनलाइन चालान काटा गया. मौके पर एमवीआई ने ऐसे ऑटो चालकों को क्षमता से अधिक छात्रों का परिहवन नहीं करने की चेतावनी दी. उन्होने यातायात नियमों का पालन करने की अपील चालकों से की. कहा कि क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होने अपने वाहनों का सभी दस्तावेज व अपना ड्राइविंग लाइसेस अद्यतन रखने की भी अपील की. उन्होने अपने बच्चों को वैसे ऑटो में नहीं भेजने की अपील अभिभावकों से की जिसमें क्षमता से अधिक बच्चे ढोये जाते हैं. मौके पर परिवहन विभाग के कई कर्मी मौजूद थे.