momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

लाइसेंसी शराब दुकानों का हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया शुरू

लातेहार। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले की लाइसेंसी शराब दुकानों की हैंडओवर व टेक ओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसमें उत्‍पााद विभाग के अलावा बतौर दंडाधिकारी प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शामिल हैं. पहले दिन एक जुलाई को जिले के कुल छह दुकानों में हैंडओवर व टेकओवर की प्रक्रिया शुरू की गयी. इन दुकानों में अगले आदेश तक शराब की बिक्री बंद रहेगी. उत्‍पाद अधीक्षक रंजन तिवारी ने बताया कि इन छह दुकानों मे सीएल व एफएल मनिका, कंपोजिट हेरहंज, बारियातू, बरवाडीह व बेतला स्थित शराब दुकानों का नाम शामिल है. car nvcबता दें कि जिले में कुल 23 लाइसेंसी शराब की दुकाने हैं. इन सभी दुकानों का संचालन मानव प्रदाता एजेंसी केएस मल्‍टीफैसिलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों के द्वारा किया जा रहा था. उत्‍पाद अधीक्षक ने बताया कि उक्‍त मानव प्रदाता एजेंसी की सेवा अवधि 30 जून 2025 को समाप्‍त हो गयी है. एक जुलाई से दुकानो मे बचे स्‍टॉक एवं उपस्‍करों का हैंडओवर व टेक ओवर की प्रक्रिया उत्‍पाद एवं मद्य निषेध विभाग, लातेहार एवं मानव प्रदाता एजेसी केएस मल्‍टीफैसिलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बीच शुरू की गयी है. दुकानों का क्रमवार हैंडओवर व टेक ओवर किया जायेगा. जिन दुकानों में इसकी प्रक्रिया शुरू की जायेगी, वह दुकान प्रक्रिया पूरी होने तक बंद रहेगी. जबकि शेष दुकानें खुली रहेगीं. उन्‍होने बताया कि हैंडओवर व टेक ओवर की प्रक्रिया में दो से तीन दिन लग सकता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!