लातेहार
राज्यसभा सांसद राजू के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की
कहा- मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिये हैं

लातेहार। शनिवार को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने शहर के कीनामाड़ स्थित राजेश पांडेय के आवास पहुंचे. उन्होने शोक संत्पत परिवार को ढांढ़स बंधाया और अपनी संवेदनायें व्यक्त की. उन्होने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और न्याय का भरोसा दिया. सांसद श्री राम ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन स्वयं इस मामले को देख रहे हैं और उन्होने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी इस मामले की जांच करने का आदेश विभागीय अपर मुख्य सचिव को दिया है.
मौके पर झामुमो नेता प्रभात कुमार, दया पांडेय, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, दीपक कुमार, रंजीत कुमार व अरशद अंसारी आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि पिछले दो दिन पहले रांची के राज अस्पताल में इलाज के दौरान श्री पांडेय के 18 वर्षीय पुत्र राजू कुमार रंजन का निधन हो गया था. राजू को एक सड़क दुर्घटना में पैर टूटने के बाद करीब 40 दिन पहले राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसके पैर मे इंफेक्शन हो गया था और अंतत: उसकी मौत हो गयी थी. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों का 22 लाख रूपये का बिल थमा दिया था. इसके बाद राजू के परिजन व स्थानीय लोगों ने राज अस्पताल प्रबंधन पर डाक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया था. परिजनों के दवाब पर राजू का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया था, ताकि उसके मौत के सही कारणों का पता चल सके.



