लातेहार
एसएसबी ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली


शपथ ग्रहण के बाद जागरूकता पैदल रैली निकाली गयी. यह रैली रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नवरंग चौक व लातेहार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः बटालियन के मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. रैली के दौरान जवानों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा मुक्त भारत स्वस्थ भारत, युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति नशामुक्त हो हर बस्ती आदि जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया.
रैली में अधिकारियों एवं जवानों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. आमजन ने अभियान का समर्थन करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया. मौके पर श्री ओझा ने अपने संदेश में कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिससे केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है. युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. जनसहभागिता और सतत जागरूकता के माध्यम से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है.
