लातेहार। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार को प्रोन्नत कर लातेहार का नया जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया है. श्री कुमार को डीएसई के रूप में पदस्थापन से यहां शिक्षकों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. गुरूवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लातेहार ने नये जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट किया और प्रोन्नति की शुभकामनायें दी. संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव अजय कुमार, संगठन सचिव चंद्रमण राम, प्रखंंड अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, प्रखंड सचिव किरानी उरांव, जिला उपाध्यक्ष शंंभू राम, बसंत राम के अलावा सीआरपी चंदन कुमार चंदेल, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे. संघ ने कहा कि नये जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यकाल में भी लातेहार मे प्राथमिक शिक्षा बेहतर होगी.