Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

न्यायमूर्ति एलपीएन. शाहदेव उच्च विद्यालय में चोरी की घटना दुर्भायपूर्ण : प्रतुल शाहदेव

पुलिस से शीघ्र उद्भेदन करने की मांग

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने महुआमिलान स्थित न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय (रोल) के कंप्यूटर लैब से हजारों रुपयों मूल्य की आठ बैटरियों की चोरी की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा कि यह केवल विद्यालय की संपत्ति की चोरी नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके डिजिटल भविष्य पर सीधा प्रहार है. जिस कंप्यूटर लैब के माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, उसे इस प्रकार निशाना बनाया जाना अत्यंत निंदनीय है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इससे पहले भी हाल में महुआमिलान क्षेत्र में लाखों रुपये मूल्य के केबल की चोरी की घटना हो चुकी हैं. लगातार हो रही ऐसी वारदातें यह संकेत देती हैं कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और उन पर कानून का भय नहीं रह गया है. प्रतुल ने जिला के पुलिस के उच्च अधिकारियों इस मुद्दे पर बात कर घटना के शीघ्र उद्वेदन का आग्रह किया. इस चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. प्रतुल ने कहा कि विद्यालय जैसी शैक्षणिक संस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!