WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहार

तालाब में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

लातेहार। तालाब में नहाने गये एक युवक की मौत गहरे पानी में डुबने से हो गयी. घटना जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी पंचायत के ग्राम कंचनपुर की है. मृतक की पहचान श्रीकांत सिंह पिता जवाहर सिंह ग्राम कजरी (गाड़ी, पलामू) के रूप में हुई है. मिली जानकारी जानकारी के अनुसार श्रीकांत सिंह कंचनपुर में अपने रिश्तेदार अमेरिका सिंह के घर दो दिन पहले आया था. शनिवार को अमेरिका सिंह के घर के पास स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को बरवाडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को बरामद करने के लिए काफी मशक्कत की. लेकिन  शनिवार को पुलिस शव को बरामद नहीं कर सकी. काफी मशक्कत के बाद रविवार को पुलिस ने उक्त युवक के शव को बरामद किया.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है.  श्रीकांत की हुई असामयिक मौत से परिजनों का रो-रो कर  बुरा हाल है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!