WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

खेलों में भी करियर की अपार संभावनायें: विनोद उरांव

लातेहार। जिला परिषद सदस्‍य विनोद उरांव ने कहा के खेलों में भी करियर बनाने क अपार संभावनायें हैं. उन्‍होने कहा कि पहले माना जाता था कि “खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब”, लेकिन अब ऐसा नहीं है। खेल न सिर्फ शारीरिक वरन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद है वरन इसमें करियर बनाने के भी कई रास्‍ते हैं. श्री उरांव मंगलवार को जिला स्‍टेडियम में दो दिवसीय 64 वीं सुब्रत ट्राफी फुटबॉल प्रतियो‍गिता के समापन के मौके पर बोल रहे थे. उन्‍होने आगे कहा कि  ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़‍ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके  खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं और शौहरत व दौलत दोनो कमा सकते हैं. प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में बारियातू और हेरहंज प्रखंड के बीच मैच खेला गया. जिसमें हेरहंज प्रखंड विजयी रही. जबकि अंडर-15 बालक वर्ग में महुआडांड़ व चंदवा के बीच मैच खेला गया. जिसमें चंदवा की टीम विजयी रही और खिताब पर कब्‍जा जमाया. जिप सदस्‍य विनोद उरांव ने दोनो वर्गों के विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्‍कार प्रदान किया. मौके पर एपीओ रोहित कुमार मुख्‍य रूप से मौजूद थे. मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक उदय कुमार ने किया. विजयी टीम प्रमंडलीय स्‍तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पलामू जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!