maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

थाना चौक में सड़क में बने गड्डे के छिटकते छरी से जख्‍मी हो रह हैं लोग

लातेहार। शहर का अति व्‍यस्‍तम थाना चौक इलाका के लक्ष्‍मी भोजनालय के पास सड़क में एक बड़ा गड्डा हो जाने से जाानमाल की क्षति की आशंका बनी हुई है. बीते मंगलवार को उस गड्डे से एक वाहन गुजरने के कारण सड़क में खड़ी एक महिला के चेहरे पर एक छरी ( सड़क निर्माण का एक मेटेरियल) उड़ कर उसे जख्‍मी कर दिया. महिला का चेहरा लहु लुहान हो गया.

विज्ञापनcar new

उसके परिजन बाद में उसे अस्‍पताल ले गये. यहां पिछले कई सप्‍ताह से उक्‍त गड्डा है. बता दें कि शहर में नो इंट्री होने के बाइपास चौक से सभी भारी व यात्री बसें थाना चौक होते हुए मेदिनीनगर-रांची जाती है. इस कारण थाना चौक में वाहनों का दवाब बहुत अधिक होता है. ऐसे में यहां जर्जर सड़क जर्जर होने एवं सड़क में बड़ा सा गड्डा होने से न सिर्फ यातायात प्रभावित हो गया है वरन लोगों के जख्‍मी होने का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

बता दें जिस स्‍थान पर उक्‍त गड्डा है वहां कई होटल, सरसो तेल मील व अन्‍य दुकानें हैं और यहां हमेशा भीड़-भाड़ रहती है, ऐसे में लोगों को इन दुकानों में खड़ा रहना किसी जोखिम से कम नहीं है. खास कर जब तेज रफ्तार से दुपहिया या अन्‍य बड़ी वाहन वहां से गुजरती है तो गड्डे की छरी (गिट्टी) का छिटक कर किसी को घायल कर सकती है. इसके अलावा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. स्‍थानीय लोगों ने पथ निर्माण या फिर अन्‍य विभाग जो इस पथ से संबंधित हैं, उनसे उक्‍त गड्डे को भरने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!