latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

छिपादोहर बाजार के तीन खराब चापाकल हुए दुरुस्त, लोगों को मिली राहत

बरवाडीह (लातेहार)। छिपादोहर बाजार क्षेत्र में पिछले करीब छह माह से खराब पड़े तीन सार्वजनिक चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू करा दिया गया है. शिव मंदिर, इंडियन बैंक तथा गांधी मैदान के समीप स्थित इन चापाकलों के खराब रहने से बाजार आने वाले ग्रामीणों, राहगीरों, बैंक ग्राहकों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों द्वारा इस समस्या की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता छिपादोहर निवासी मुन्ना गुप्ता को दी गई. इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की. विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चापाकल मिस्त्री भेजा, जिसके बाद तीनों चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू कर दिया गया. चापाकलों के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की सुविधा फिर से उपलब्ध हो गई है, जिससे बाजार आने वाले ग्रामीणों एवं राहगीरों को बड़ी राहत मिली है. ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए विभाग के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!