latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

11 हजार वोल्ट बिजली की तारों पर झूल रही पेड़ की डालियां

बड़े हादसे की आशंका, सुरक्षा जाली लगाने मांग

बरवाडीह(लातेहार)।  प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग, वीआईपी चौक के पास, कन्या मध्य मिडिल स्कूल एवं संतथॉमस स्कूल के सामने 11 हजार वोल्ट की विद्युत तार के ऊपर से गुजर रही पेड़ की डालियां संभावित बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तेज हवा, बारिश या किसी अन्य कारण से पेड़ की कोई बड़ी डाल टूटकर सीधे हाईटेंशन तार पर गिर जाती है तो बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ करंट फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है. जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और आसपास के लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है. यह इलाका बरवाडीह का अत्यंत व्यस्त और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, अभिभावकों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों का आवागमन होता है. ऐसे में स्थानीय जागरूक ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से तत्काल निरीक्षण कर पेड़ की डालियों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें. ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई है कि बरवाडीह मुख्यालय के कई प्रमुख चौक-चौराहों एवं सड़कों से होकर गुजर रही खुली विद्युत लाइनों पर सुरक्षा जाली लगाई जाए ताकि किसी कारण तार टूटता है तो वो नीचे न गिरे. उनका कहना है कि कई स्थानों पर बिजली के खुले तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं, विशेषकर स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग समय रहते कार्रवाई करता है तो एक संभावित बड़े हादसे को टाला जा सकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि आम जनता और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!