dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी

लातेहार। शहर के जिला स्‍टेडियम के पास अवस्थित जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय ( एसओई), लातेहार में 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की सांतवी बरसी पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. विद्यालय के प्रार्थना सभा के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत अमर शहीदों को श्रद्धाांजलि दी गयी. इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य  तृप्ति भारती ने छात्र व छात्राओ को पुलवामा आंंतकी हमले के बारे में बताया. उन्‍होने बताया जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे. उन्‍होने बताया कि 14 फरवरी 2019 को 2500 जवानों को ले कर बस का एक काफिला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहा था. तभी आतंकियों ने विस्‍फोटकों से भरी एक कार उनके काफिले में घुसा कर आत्‍मघाती हमला किया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवानों ने अपना सर्वोच्‍च बलिदान दिया था. आज पूरा देश इसे ब्‍लैक डे के रूप में मना रहा है और उन वीर जवानो के अदम्‍य साहस व कुबार्नी को याद कर रहा है. मौके पर वरीय शिक्षक नरेंद्र पांडेय, दशरथ सिंह, मनीष कुमार, आनंद पांडेय के अलावा कई शिक्षक मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button