latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडसरस्‍वती विद्या मंदिर

सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय प्रांतीय विषय प्रमुख बैठक कल से

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ में नौ एवं 10 मई को प्रांतीय विषय प्रमुख-सह प्रमुख बैठक तथा प्रांतीय संकुल संयोजक एवं प्रमुख बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने की. बैठक में विभाग प्रमुख द्वारा सभी विभागों की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी भी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान विभाग स्तरीय शिशु वाटिका आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया.इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे. सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान किए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button