बालूमाथ (लातेहार)। बारियातू प्रखंड के दाढा पंचायत के डुमरा में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह जमकर मारपीट की घटना हुई. जिसमे तीन महिलाएं घायल हो गईं. जिनका प्राथमिक इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घायलों में सुमन देवी (30) पति बिलेंदर गंझू, पूनम देवी (28) पति बीरबल गंझू तथा सरिता देवी (28) पति फुटकेस गंझू शामिल हैं. ये तीनों आपस में गोतनी हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर गांव के रहने वाले प्रकाश उरांव, नरेश उरांव, रामा उरांव, नागेश्वर उरांव, बिजेंद्र उरांव, अमलेश उरांव, नागेंद्र उरांव एवं गुड्डू उरांव घर में घुसकर हमला कर दिया. बताया जाता है कि हमलावरों ने पत्थर, डंडा से मारपीट की. घटना के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ. संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार किया. बताया जा रहा है, कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.