WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

21 मार्च को लातेहार में धूमधाम से मनाया जाएगा सरहुल पर्व, तैयारियां पूरी

लातेहार। इस वर्ष भी 21 मार्च शनिवार को सरना समिति-सह-पड़हा, लातेहार द्वारा प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव आदिवासी वासाओड़ा स्थित सरना स्थल में धूमधाम से मनाया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

सरना समिति के सचिव अधिवक्‍ता बिरसा मुंडा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 9:30 बजे से 10 बजे तक पड़हा भवन में पूजा एवं विनती की जाएगी. इसके बाद 10:30 बजे सरना पूजा एवं सिरनी वितरण होगा. पूर्वाह्न 11 बजे अतिथियों का स्वागत किया जाएगा. दोपहर 12:30 से 1 बजे तक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी.  अपराह्न एक से दो बजे तक सरहुल परब आशीर्वचन कार्यक्रम होगा. इसके पश्चात 2:30 बजे से 4:30 बजे तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. संध्या 6 बजे से पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा. इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता मुख्य अतिथि, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सरना समिति के सचिव बिरसा मुंडा, मुखिया सह सरना समिति के प्रवेश उरांव, पड़हा दिवान रामलाल उरांव, परमेश्वर उरांव सरना समिति के सदस्य, सरना समिति के कोषाध्यक्ष मोती उरांव, चेरो आदिवासी भैयारी पंचायत जिला अध्यक्ष संतु सिंह चेरो, रमेश उरांव ,जितेंद्र उरांव ,कमलेश सिंह सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!