WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

टोरी आरओबी परियोजना को रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण: अयूब खान

लातेहर। माकपा के राज्य कमिटी सदस्य सह पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने कहा कि केंद्र सरकार के संडक परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी द्वारा टोरी आरओबी (चंदवा) समेत 10 परियोजनाओं को बंद करने का तुगलकी फरमान उनके अपने मंत्रालय की असफलता पर पर्दा डालने की यह कवायद है और कड़ा विरोध किया जाएगा. अयुब खान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर टोरी चंदवा एनएच 99 पर रद्द किए गए आरओबी मामले पर तत्काल हस्तक्षेप करने की आग्रह है. खान ने आगे कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क परिवहन मंत्री ने अपने मंत्रालय की समीक्षा बैठक में उन्होंने झारखंड में 10 परियोजनाओं के पूरा नहीं होने का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ दिया है. उल्लेखनीय है कि टोरी चंदवा आरओबी परियोजनाओं की कई साल पहले निविदा प्रक्रिया स्वीकृत हो गई है. बजट आवंटन के साथ काम का प्रारंभिक चरण भी पूरा हो गया है. टोरी – चंदवा एनएच 99 पर फ्लाई ओवरब्रिज बनाए जाने की परियोजना भी रद्द परियोजनाओं की सूची में शामिल है. उन्होंने कहा कि माकपा का मानना है कि परियोजना को रद्द किए जाने का निर्देश सार्वजनिक धन की बर्बादी है. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का जिला कमिटि राज्य सरकार से इस मामले मे अविलंब हस्तक्षेप किए जाने की मांग करता है. निर्माण में यदि भूमि अधिग्रहण और मुआवजा बाधा के रुप में सामने आ रहा है तो रैयतों के साथ बैठ कर इसका हल निकाल कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर इसके निर्माण कार्य जल्द शुरू कराएं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!