महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के नगर प्रतापपुर स्थित हजरत अंजान शाह दाता के मजार पर आगामी 26 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा. आयोजन की तैयारियों के लिए शुक्रवार को जिला परिषद डाक बंगला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भानु प्रसाद ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स के अवसर पर भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में एक महिला एवं एक पुरुष कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे आयोजन को आकर्षक बनाया जाएगा. इस अवसर पर जानकारी दी गई कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह तथा पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उपस्थित रहेंगे. अगली बैठक सात अप्रैल को जिला परिषद डाक बंगला में आयोजित की जाएगी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. बैठक में जामा मस्जिद के सदर इमरान अली, सेक्रेटरी मजहर खान, महामंत्री भानु प्रसाद, आजाद अहमद, रामनरेश ठाकुर, परवेज आलम, अजीत पाल कुजूर, नूरुल हसन, बशारत अली, हयूम अंसारी, शाहिद अहमद, मोहम्मद आलम सहित कई लोग उपस्थित थे.