लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिला वासियों को 25 वें जिला स्थापना दिवस की बधाई दी है. उन्होने जिले के विकास में सामुहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होने बताया कि 25 वें जिला स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. सुबह मे सदभावना दौड़ आयोजित किये गये. नौ बजे से 11 बजे तक स्लोगन लेखन, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. तीन बजे से पांच बजे तक बैडमिंटन व टेबुल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जबकि संध्या छह बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. उन्होने सभी कार्यक्रमो में भाग लेने की अपील की. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुुुुमार गौरव व उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने भी 25 वें जिला स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी.