Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

25 वें जिला स्थापना दिवस पर रन फॉर लातेहार का आयोजन, दौड़ा लातेहार

कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

लातेहार। लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चार अप्रैल को प्रातः 06:00 बजे से Run for Latehar सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया. यह दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर कारगिल पार्क में संपन्न हुई. इसमें उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद के अलावा जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. दौड़ का उद्देश्य जिले में आपसी सद्भाव, एकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा. सभी ने एकजुट होकर लातेहार जिले के विकास एवं समृद्धि का संदेश दिया. कारगिल पार्क पहुंच कर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद समेत अन्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया. इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!