Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

माको में वीर बाबा चौहरमल की 713 वीं जयंती मनाई गई

लातेहार । पासवान समाज द्वारा माको ग्राम में पुरुष वीर बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ  राम उपस्थित रहे। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और वीर बाबा चौहरमल के आदर्शों को याद किया गया।

मुख्य अतिथि बैजनाथ राम ने कहा कि वीर बाबा चौहरमल की जयंती मनाने का उद्देश्य समाज को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल अपने आदर्श, साहस और भक्ति के कारण आज भी लोगों के हृदय में बसे हुए हैं। वे एक परम भक्त होने के साथ-साथ वीर योद्धा भी थे, जिन्होंने समाज को संगठित करने और जागरूक करने का कार्य किया। लातेहार पासवान समाज के अध्यक्ष ददन पासवान ने कहा कि समाज वीर बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी समन्वय, जागरूकता और एकता स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार का भेदभाव न रहे और सभी समुदाय मिल-जुलकर आगे बढ़ें। इस अवसर पर पलामू वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष विनय पासवान तथा लातेहार वीर बाबा चौहरमल समिति के कोषाध्यक्ष लखन पासवान, सचिव ओमप्रकाश पासवान, संरक्षक राधिका पासवान, सुरेंद्र पासवान, वीरू पासवान, मनोज पासवान, अशोक पासवान, दशरथ पासवान, सत्येंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!