alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

जमीनी विवाद में हिंसा, दो सगे भाई घायल

बरवाडीह (लातेहार)।  थाना क्षेत्र के अखरा गांव में शुक्रवार की देर रात को जमीनी विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया. रमजान के पाक महीने में इफ्तार के समय के बाद शुरू हुआ जमीनी विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. एक पक्ष ने जमकर लाठी-डंडे टांगी से भी हमला किया. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में पोखरी निवासी तिफुल अंसारी (55) तथा उनके भाई एनामुल अंसारी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों ने बताया कि वे दोनों भाई इफ्तार खोलकर जैसे ही अखरा की ओर पहुंचे, तो देखा कि उनकी जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से आरसीसी बाउंड्री वॉल का निर्माण कर रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वे उग्र हो गए. इसके बाद दोनों भाइयों पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की गई. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया. मामले की सूचना बरवाडीह थाना पुलिस को दे दी गई है. थाना प्रभारी अनुराग कुमार व पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button