लातेहार। जिले के बालुमाथ प्रखंड के मारंगलोइया पंचायत के पिपराही गांव में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है. यहां हाथियों ने किसान लूथर मिंज पिता पॉलूस मिंज के घर को ध्वस्त कर दिया है. जंगली हाथी ने धान के फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. किसान रामबिलास मिंज, धनदीव उरांव, नेमंती मिंज, सोनमेत देवी, मनोज मिंज, विनोद तिर्की, दिलीप उरांव ने बताया कि जंगली हाथी ने धान के खेत में धान की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया है. जिससे उन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने गांव पहुंच कर जंगली हाथी के द्वारा ध्वस्त किए गए मकान व नष्ट किए गए फसलों के खेत का मुआयना किया. उन्होंने वन अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की. मौके पर समाजसेवी रामलाल भगत तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा बसिया पंचायत अध्यक्ष साबिर अंसारी, अनिल तुरी, मुना कुमार मौजूद रहे.